शाहजहाँपुर, 15 अक्टूबर 2025 (संवाददाता)
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के कुशल पर्यवेक्षण में, थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना पुवायाँ पर दिनांक 10 सितंबर 2025 को एक वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वादी ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री के साथ मेहराज, मुस्लिम, सेहराज और चाँदनी पुत्र/पुत्री भुल्लन द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। इस प्रकरण में मु.अ.सं. 679/2025, धारा 333/74/115(2)/351(2)/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना उप निरीक्षक नीरज कुमार द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि सद्दाम पुत्र भुल्लन (उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी ग्राम खिरिया पाठक, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर) ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया था। इसके बाद मुकदमे में धारा 64(1)/191(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
आज 15 अक्टूबर 2025 को थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने अभियुक्त सद्दाम पुत्र भुल्लन को बड़ागाँव पावर हाउस के पास से समय 12:20 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी को उसके अपराध एवं संबंधित धाराओं से अवगत कराते हुए विधिक कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त:
🔹 गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी:
🔹 गिरफ्तारी करने वाली टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments