शाहजहांपुर, 06 अक्टूबर 2025। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II / अभिहित अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, थाना जलालाबाद द्वारा आनन्द घी स्टोर (प्रो. शिवम गुप्ता) पर छापामार कार्रवाई की गई। मौके पर मिलावट के संदेह में घी के 03 नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए। साथ ही प्रतिष्ठान पर उपलब्ध लगभग 16 कुन्तल घी (मूल्य लगभग ₹8 लाख) को सीज कर खाद्य कारोबारी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सीलबंद घी के सभी टिनों पर कोई लेबल नहीं लगा था, तथा प्रतिष्ठान संचालक द्वारा कोई खरीद बिल प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त कारणों से सभी टिनों को मौके पर ही सीज कर लिया गया।
रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments