संवाददाता – अनिल गुप्ता, निगोही
शाहजहाँपुर, निगोही (एसएनबी)।
थाना क्षेत्र के पतराजपुर तिराहे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाहजहाँपुर की ओर से बीसलपुर की दिशा में जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से ट्यूशन जा रही छात्रा को रौंद दिया।
हादसे में छात्रा का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे घुटने के नीचे की हड्डियाँ पूरी तरह चकनाचूर हो गईं और मांसपेशियाँ फट गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जबकि ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।
हालाँकि, पीआरबी 6015 की त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने सड़ा बस अड्डे के पास चालक को पकड़ लिया।
पीआरबी पर तैनात चालक केहर सिंह और कांस्टेबल अनुज कुमार ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल सीएचसी निगोही पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल छात्रा की पहचान अंजू देवी (पुत्री लल्ला सिंह, निवासी भट्टियुरा पृथ्वीपुर) के रूप में हुई है, जो सुबह निगोही स्थित निजी कोचिंग सेंटर पढ़ने जा रही थी।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और अस्पताल में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments