शाहजहाँपुर, 17 अक्टूबर 2025।
थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भावलखेड़ा के बाहर जंगल में आज एक युवक द्वारा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सूचना प्राप्त होने पर थाना रोजा पुलिस टीम व फील्ड यूनिट ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर मौके का गहन निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि मृतक की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम अलवलमपुर (श्यामपुर), थाना सिधौली, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है।
मृतक के बहनोई विमल कुमार पुत्र बाबूराम ने पुलिस को बताया कि मृतक नोएडा में अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहकर मजदूरी करता था। वह कल नोएडा से चला था और मोबाइल वहीं छोड़ आया था।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय शाहजहाँपुर भेज दिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments