धनतेरस, दीपावली एवं भाई दूज जैसे प्रमुख त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए, शान्ति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना पुलिस बल भी साथ उपस्थित रहे।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने त्योहारों की भीड़ में खरीदारी कर रहे नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।
साथ ही, व्यापारियों को त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़-प्रबंधन की स्थिति का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक श्री द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि —
🔸 आगामी पर्वों के दौरान नगर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई जाए।
🔸 नियमित पैदल गश्त एवं वाहन गश्त निरंतर जारी रखी जाए।
🔸 आधुनिक तकनीकी संसाधनों (CCTV, ड्रोन आदि) का अधिकतम प्रयोग कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पर्व शान्तिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक या अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments