शाहजहांपुर, 18 अक्टूबर।
जनपद के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुवायां क्षेत्र के भ्रमण के दौरान गंगासरा स्थित राधा सत्य हॉस्पिटल पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पाया गया कि अस्पताल का संचालक मौके पर अनुपस्थित था तथा वहां बिना अधिकृत व्यक्तियों के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं संचालित की जा रही थीं।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल परिसर में ही मेडिकल स्टोर का संचालन भी बिना आवश्यक अनुमति के किया जा रहा था।
जिलाधिकारी ने मौके पर मिली अनियमितताओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनसामान्य के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने तत्काल प्रभाव से:
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद में अवैध या बिना अनुमति के संचालित सभी चिकित्सा संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सभी निजी चिकित्सालयों की मान्यता और पंजीकरण की जांच की जाए ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पुवायां चित्रा निर्वाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments