सकरन (सीतापुर)।
थाना क्षेत्र के उमराखुर्द गांव में 7 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन व सुरक्षा नंबरों से अवगत कराया गया—
इसके अलावा महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सामूहिक विवाह योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
इस मौके पर महिलाओं को अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया और काउंसलिंग भी की गई। साथ ही, यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान में उपनिरीक्षक मोहम्मद तसव्वर, हेड कांस्टेबल विकास मलिक, कांस्टेबल चंद्रवीर, महिला कांस्टेबल फरहा नाज़ व कुसुम निषाद सहित एंटी रोमियो टीम के सदस्य मौजूद रहे।
लगभग 50 महिलाओं ने इस गोष्ठी में भाग लिया और जागरूकता सामग्री के रूप में 50 पैम्फलेट भी वितरित किए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments