स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, : विकास खण्ड तिलहर में आज प्रातः 11 बजे क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा और आगामी कार्यों पर मार्गदर्शन करना था।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के स्थान पर कोई अन्य प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं हो सकता।
बैठक के मुख्य एजेण्डा:
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।
बैठक में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत और समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments