शाहजहाँपुर, 01 अक्टूबर 2025।
नवमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर स्थित मंदिर प्रांगण में धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल के बीच कन्या भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कन्याओं के चरण पखारकर पूजन किया और उन्हें प्रसाद स्वरूप भोजन एवं उपहार प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा –
“नवरात्रि पर्व हमारी सनातन संस्कृति एवं आस्था का प्रतीक है। यह नारी सम्मान, शक्ति की उपासना और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। कन्या पूजन मात्र धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मातृ शक्ति के प्रति आदर और सम्मान का प्रतीक है, जो हमें महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।”
कन्या भोज कार्यक्रम में –
सभी ने कन्याओं का पूजन किया और भोजन वितरण में सहभागिता करते हुए उन्हें फल व उपहार भेंट किए।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि –
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का भावपूर्ण माहौल रहा।
कन्याओं और उनके अभिभावकों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की तथा अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित किया
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments