शाहजहाँपुर, 03 अक्टूबर।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे वारण्टियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना पुवायाँ पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
आज दिनांक 03.10.2025 को थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने एनबीडब्ल्यू वारण्टी प्रदीप कुमार पुत्र रामौतार मिश्रा (उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम सतवा बुजुर्ग, थाना पुवायाँ) को मस्कन से गिरफ्तार किया। आरोपी पर वाद संख्या 1069/18, धारा 138 एनआई एक्ट व 420 भादवि दर्ज है।
गिरफ्तार वारण्टी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय पुवायाँ के समक्ष पेश किया जा रहा है।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
यह गिरफ्तारी थाना पुवायाँ पुलिस की सतर्कता और सक्रियता का परिणाम है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments