रिपोर्ट: स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
दीप प्रज्ज्वलन के बाद रिक्रूट महिला आरक्षियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने दीपावली पर्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत-संगीत, नृत्य और कविताओं से कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा। उपस्थित अधिकारियों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों की ऊर्जा, अनुशासन और सृजनात्मकता की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीडीओ शाहजहांपुर, एएसपी नगर, एएसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन, आरटीसी प्रभारी, अन्य अधिकारीगण तथा पुलिस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “दीपोत्सव का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, नकारात्मकता पर सकारात्मकता और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments