पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में “NCL Awareness 2.0” अभियान के अन्तर्गत आज जनपद के विभिन्न थानों में नये आपराधिक कानूनों —
भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS),
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) एवं
भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA)
के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को इन नये कानूनों की प्रमुख विशेषताओं एवं उनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि ये कानून अपराधों के त्वरित निस्तारण, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम में पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे नये आपराधिक कानूनों की सही जानकारी प्राप्त करें, अफवाहों से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
शाहजहाँपुर पुलिस समाज के प्रति समर्पित है और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु जागरूकता एवं संवाद आधारित प्रयास निरंतर जारी रखेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments