शाहजहांपुर, 28 नवंबर।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर–घर जाकर मतदाताओं से भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्र कर रहे हैं तथा उनका डिजिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत वितरित सभी गणना प्रपत्रों की शत-प्रतिशत समयबद्ध वापसी अति आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित है और अब केवल कुछ दिन शेष हैं, इसलिए मतदाता अपने प्रपत्र समय से संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करें।
डीएम ने अपील की कि
“मतदाता अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें। अंतिम दिनों में अनावश्यक भीड़ व अव्यवस्था से बचने के लिए अभी से गणना प्रपत्र लौटाना जरूरी है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र निर्धारित समय तक जमा होंगे, उन्हीं के नाम मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल में शामिल किए जाएंगे।
निर्धारित तिथि के बाद प्रपत्र जमा न करने वाले मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हो सकेंगे।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना है, जिसके लिए सभी अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments