सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार शाहजहांपुर में एक माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
07 अक्टूबर से 07 नवंबर 2025 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 71 यातायात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी— जिनमें 1 निरीक्षक, 3 उपनिरीक्षक, 18 मुख्य आरक्षी, 4 महिला मुख्य आरक्षी, 37 पुरुष आरक्षी एवं 8 महिला आरक्षी शामिल रहे — को यातायात प्रबंधन, दुर्घटना नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा विषयक उन्नत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु—
समापन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहांपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार द्वारा सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इन प्रशिक्षित कर्मियों को अब जनपद के विभिन्न थानों एवं प्रमुख यातायात प्वाइंट्स पर तैनात किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, प्रभावी और सुचारू बनाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments