स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह ✍🏻
कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कौमी एकता की शपथ दिलाकर कौमी एकता सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया। साथ ही जनपद के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शपथ दिलाते हुए एडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता किसी भी देश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे तो जनहित के कार्य कभी बाधित नहीं होंगे। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और समरसता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि कानून पालन और शांति ही राष्ट्र को एक सूत्र में बांधते हैं।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कौमी एकता सप्ताह 19 से 25 नवंबर 2025 तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments