ब्यूरो रिपोर्ट — सुधीर सिंह कुम्भाणी
विकास खंड सकरन की कई ग्राम पंचायतों में स्थित गौशालाओं में पिछले दो महीनों से भूसा सप्लाई न होने से गोवंशों के सामने चारे का संकट गहरा गया है। मजबूरन ग्राम प्रधानों को बाहर से भूसा खरीदकर मवेशियों को खिलाना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत महाराजनगर, पचदेवरा, सरैंयाकलां, सकरन खुर्द, बगहाढाक, कलिमापुर, कुम्भरिया खुनखुन सहित अन्य गौशालाओं में भूसा सप्लाई का टेंडर प्रेम प्रकाश गुप्ता ट्रेडिंग कम्पनी के नाम आवंटित था। आरोप है कि कम्पनी ने पिछले दो महीनों से किसी भी गौशाला में भूसा नहीं भेजा है, जबकि पहले प्रति माह 2–3 हजार कुंतल भूसा सप्लाई किया जाता था।
भूसा न मिलने से नाराज़ ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता को शिकायत पत्र सौंपकर टेंडर निरस्त कर दूसरी कम्पनी से सप्लाई शुरू करने की मांग की है।
गोवंशों के चारे के संकट को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने सातों ग्राम पंचायतों को 25–25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है, ताकि तुरंत भूसा खरीदा जा सके।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और टेंडर निरस्त कर दूसरी कम्पनी को आवंटित किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments