लखनऊ।
थाना सआदतगंज क्षेत्र के अम्बरगंज मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बुआ के घर के बाहर खेल रहा 5 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मानसिक स्थिति कमजोर थी, जिसके चलते परिजन घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अंबरगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार और उनकी टीम को बच्चे की तलाश में लगा दिया।
लगातार 4 घंटे की मेहनत और सतर्कता के बाद पुलिस टीम ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मासूम को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।
अपने बच्चे को सुरक्षित देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू झलक उठे। परिवार ने सआदतगंज पुलिस और चौकी अंबरगंज टीम का हृदय से आभार जताया और दुआएं दीं।
योगेंद्र कुमार और उनकी टीम की तत्परता व संवेदनशीलता ने एक परिवार में फिर से मुस्कान लौटा दी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments