शाहजहांपुर।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, शाहजहांपुर के सचिव डॉ. विजय जौहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं नोडल प्रभारी आपदा प्रबंधन अरविन्द कुमार से उनके सरकारी आवास पर भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सभापति श्री बृजेश पाठक के दिशा-निर्देश और मिशन नारी सशक्तीकरण के तहत, ऐसी महिला आपदा मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बाढ़ एवं राहत कार्यों में साहस, समर्पण और निष्ठा के साथ उत्कृष्ट योगदान दिया है।
रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य उन महिला आपदा मित्रों को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने संकट की घड़ी में मानव सेवा का अमूल्य उदाहरण प्रस्तुत किया और समाज में प्रेरणा स्रोत बनीं।
अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए ऐसी महिला आपदा मित्रों की सूची रेडक्रॉस सोसाइटी को उपलब्ध करा दी है। यह सूची प्रदेश मुख्यालय को भी भेजी जा चुकी है, जिसके अनुसार जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित कर महिला आपदा मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सचिव डॉ. विजय जौहरी के साथ रेडक्रॉस कार्यकर्ता पवन, अग्रज, अनुज, नीरज आदि उपस्थित रहे।
📍 मुख्य उद्देश्य:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments