आज दिनांक 28.11.2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना कलान क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कलान पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा जनसुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्कता, सक्रियता एवं नागरिकों के प्रति विनम्रता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए।
आमजन से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस की उपस्थिति को और सुदृढ़ किया गया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और अधिक मजबूत हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments