शाहजहाँपुर, 02 नवम्बर 2025:
शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर ने आज थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और मौके पर आमजन से संवाद भी स्थापित किया।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जाए।
इस पैदल गश्त अभियान का उद्देश्य शहर में शान्ति, सौहार्द और जनता के बीच पुलिस की भरोसेमंद छवि को मजबूत करना बताया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments