स्टेट ब्यूरो हेड — योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
सीतापुर। समाजसेवी संगठन सहयोग संस्था ने घोषणा की है कि संस्था अपने मार्गदर्शक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना का जन्मदिन पूरे सप्ताह सामाजिक सेवा के रूप में मनाएगी। संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खां एडवोकेट ने बताया कि मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जनपद की शान हैं और उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए संस्था ने जनहित के कई कार्यक्रम तय किए हैं।
कार्यक्रम श्रृंखला के तहत 19 नवंबर 2025 (बुधवार) को ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित जमुना वाटिका में एक भव्य मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें आसपास के 25 ग्रामों के बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया है। कैंप में बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच के साथ दवाई, आई ड्रॉप, चश्मा आदि आवश्यक सामग्री संस्था की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता और महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि सहयोग संस्था नियमित रूप से समाज सेवा के कार्य करती रहती है, लेकिन यह सप्ताह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संस्था के मार्गदर्शक और शुभचिंतक श्री सुरेश कुमार खन्ना के जन्मदिन का सप्ताह है। उन्होंने कहा कि सुरेश कुमार खन्ना ने राजनीति के माध्यम से समाज सेवा का एक अनूठा रिकॉर्ड कायम किया है और संस्था उनके आदर्शों पर चलते हुए पूरे सप्ताह विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments