ब्यूरो रिपोर्ट — कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी के कृष्णा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को शहीद पथ तिराहे पर यातायात पुलिस और सरोजनीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कृष्णा नगर टीआई रविन्द्र सिंह ने किया, जबकि विशेष आकर्षण रहे यमराज की वेशभूषा में अंशु दीक्षित, जिन्होंने बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को सावधान किया।
अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मौके पर यातायात नियमों से संबंधित पर्चे भी बांटे गए, ताकि नागरिक नियमों को पढ़कर सड़क सुरक्षा का पालन कर सकें।
अंशु दीक्षित ने बताया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं में मौतों का एक बड़ा कारण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि “मौत के बाद तो यमराज के पास जाना तय है, इसलिए बेहतर है कि लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित सफर का आनंद लें।”
इस अभियान में यातायात पुलिस और सरोजनीनगर पुलिस टीम के सुमित मिश्रा, राहुल वर्मा (सहायक टीआई), अजय कुमार अवस्थी (टीएसआई), अंकित ठाकरा (ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज) सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वाहन चालकों ने यातायात पुलिस और यमराज की अनोखी पहल की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण अभियान बताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments