जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटाइजेशन कार्य, तथा वर्ष 2003 एवं 2025 के मतदाताओं की मैपिंग की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 16 नवंबर से प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन कम से कम 100 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दो दिवसों के भीतर मैपिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि “इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी को भी अवकाश नहीं मिलेगा, तथा छुट्टी के दिनों में भी कार्य जारी रहेगा।”
उन्होंने बताया कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, जिससे कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में सम्मिलित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पूरी पारदर्शिता से कार्य सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments