शाहजहाँपुर, 23 जून 2025:
जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शासनादेश के क्रम में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए यह घोषणा की है कि अब जनपद शाहजहाँपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को किया जाएगा।
पूर्व में यह कार्यक्रम प्रत्येक प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होता था। शासन के नए निर्देशों के अनुसार इसे शनिवार को आयोजित किया जाएगा ताकि आमजन को अधिक सुविधा मिल सके और प्रशासनिक अधिकारियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। इन शिविरों में प्रमाणपत्रों, चेकों तथा अन्य सुविधाओं का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में
मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप निदेशक कृषि, प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्य जीव प्रभाग, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments