शाहजहांपुर। समाजसेवी संगठन सहयोग संस्था शाहजहांपुर के पदाधिकारी बुधवार को जिला कारागार पहुंचे, जहां उन्होंने कारागार अधीक्षक जितेंद्र प्रताप तिवारी का स्वागत किया। संस्था की ओर से उन्हें भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्था के उपाध्यक्ष शिवम वर्मा ने अधीक्षक तिवारी से आग्रह किया कि जिस प्रकार पूर्व अधीक्षक मिजाजीलाल के कार्यकाल में सहयोग संस्था को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में पूरा सहयोग मिलता रहा है, उसी प्रकार आगे भी संस्थागत कार्यों में सहयोग प्रदान किया जाए।
इस पर जेल अधीक्षक तिवारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा—
“सहयोग संस्था का नाम ही दर्शाता है कि वह समाज में सकारात्मक कार्य कर रही है। हमारा सहयोग हमेशा संस्था के साथ रहेगा। आप हमें और पूर्व अधीक्षक में कोई अंतर न समझें।”
संस्था के उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह और सचिव राजविंदर सिंह (राजा) ने बताया कि जल्द ही सहयोग संस्था द्वारा जिला कारागार में एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर कैदियों को कंबल वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज व मानव सेवा की दिशा में निरंतर योगदान देना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments