शाहजहाँपुर।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्राम रौली-बौरी में स्थित शमशान भूमि से अवैध निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई के बाद स्थल का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई 11 नवम्बर को की गई थी, जिसकी प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुँचे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और अवशेष मलबा एवं कब्जों को तत्काल प्रभाव से हटवाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शमशान भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस भूमि को पूर्ण रूप से कब्जा मुक्त कराकर सुरक्षित करेगा।
उन्होंने उपजिलाधिकारी जलालाबाद को निर्देश दिए कि स्थानीय निवासियों को शेष मलबा हटाने के लिए निर्धारित समय दिया जाए, ताकि भूमि को पूरी तरह से साफ कराया जा सके।
इसके बाद पूरी भूमि पर बाउंड्री वॉल अथवा तारबाड़ कराकर उसे सुरक्षित किया जाए, जिससे भविष्य में दोबारा किसी प्रकार का अवैध कब्जा न हो सके।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकता सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना है, और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments