ब्यूरो रिपोर्ट – सुधीर सिंह कुम्भाणी ✍️
सीतापुर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के निर्देशन एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुशील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया।
गठन बैठक में श्री कृपा दयालु म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, बिसवां के शिक्षक संजय कुमार वर्मा को जिला अध्यक्ष तथा इसी विद्यालय के शिक्षक त्रिलोकी नाथ मिश्र को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप “संगठन के मजबूत स्तंभ” बनने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ करेंगे।
कार्यक्षकारिणी गठन पर संगठन के पदाधिकारी—सौरभ कुमार मिश्र, सुशील कुमार शुक्ल, शरद सिंह, मृत्युंजय तिवारी, अरविंद अवस्थी, विनोद पांडेय, सूर्य प्रताप सिंह, राहुल सिंह आदि ने दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयाँ दीं और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments