शाहजहाँपुर के थाना पुवायाँ क्षेत्रांतर्गत DPS स्कूल में आज 15 नवंबर 2025 को बाल दिवस के अवसर पर एक शानदार व भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात, विद्यालय प्रबंधन एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर की गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत और रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी सभी ने जमकर प्रशंसा की।
विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में एसपी साहब ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि वे जीवन में अनुशासन, शिक्षा, ईमानदारी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।
उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग देने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय सुरक्षा, यातायात जागरूकता और बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments