स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर/लखनऊ।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत उन नागरिकों को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
वे सभी युवा नागरिक, जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों या कर रहे हों तथा जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त वे मतदाता, जो पूर्व पते से स्थानांतरण के कारण गणना प्रपत्र नहीं भर सके या जिनका नाम 2025 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए—
फॉर्म-6 के साथ निम्नलिखित में से किसी एक स्वसत्यापित दस्तावेज को संलग्न करना आवश्यक होगा—
आधार से संबंधित प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 09.09.2025 के निर्देशों के अनुसार लागू होगी।
नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाएं।
0 Comments