स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 11 दिसंबर 2025।
अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पुवायाँ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रही अभियुक्ता सरोजनी देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
25 नवंबर 2025 को वादी करण सिंह निवासी ग्राम भिलावा ने अपने पुत्र देवेश की हत्या का आरोप सरोजनी देवी सहित चार लोगों पर लगाया था। बताया गया कि मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपियों ने देवेश की हत्या कर दी।
इस मामले में थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 846/25 धारा 103(1) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसे विवेचना के दौरान संशोधित कर धारा 108 BNS कर दिया गया।
पुलिस को आज सूचना मिली कि मामले में वांछित अभियुक्ता सरोजनी देवी अपने घर ग्राम उदारा में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और महिला उपनिरीक्षक मनीषा चौधरी की सहायता से अभियुक्ता को बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्ता को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार थाना लाकर पूछताछ की गई और बाद में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments