शाहजहाँपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग द्वारा महानगर के सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर सेवा भाव से प्रेरित एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ठंड से बचाव हेतु राहगीरों को गर्मागर्म चाय पिलाई गई तथा जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया। कंबल और चाय प्राप्त कर राहगीरों ने संस्था के पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया।
कैंप की आयोजक संगीता गुप्ता ने कहा कि “अच्छा करो तो अच्छा होगा, नर सेवा ही नारायण सेवा है। हम जितने दिन इस संसार में हैं, उतने दिन समाज के लिए अच्छे कार्य अवश्य करने चाहिए।”
इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर शालू यादव, सैय्यद अनवर, अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, विधिक सलाहकार एडवोकेट सफीकुद्दीन अंसारी सहित अंकुश गुप्ता, सरदार हरजीत सिंह, ममता यादव, राजेश, बलवीर, सतीश, यशपाल सिंह, श्रीकांत दीक्षित, अनिरुद्ध, सागर, लड्डन अली, सबाब, सुधीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments