शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना मदनापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर संचालित समस्त कार्यप्रणालियों, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण की स्थिति एवं समग्र पुलिस व्यवस्था का विस्तृत एवं गहन मूल्यांकन किया गया।
निरीक्षण की शुरुआत अपराध रजिस्टर, सामान्य डायरी (जीडी), चालान रजिस्टर, मालखाना अभिलेख, आंतरिक जांच रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों के परीक्षण से हुई। इसके उपरांत सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर मुकदमों के ऑनलाइन पंजीकरण, डिजिटल प्रविष्टियों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना परिसर के मैस, बैरक, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क एवं अन्य कार्यालय कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मुकदमों में दाखिल वाहनों की सुरक्षा एवं रख-रखाव की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, फरियादियों के साथ शालीन व संवेदनशील व्यवहार तथा प्रोफेशनल पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त एवं पिकेटिंग को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया गया।
अंत में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने समस्त पुलिसकर्मियों को अनुशासन, स्वच्छता, सजगता एवं उच्च व्यावसायिक दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण से थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व जनहितकारी बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments