ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
मेरठ। उपनिदेशक (पंचायत) मेरठ मंडल के मार्गदर्शन में सोमवार को जनपद मेरठ के विकास खंड दौराला एवं परीक्षितगढ़ के ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और पंचायत सचिवों के लिए दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रतिभागियों को प्रशिक्षक जुल्फिकार, निक्की, बबीता नागर, भूपेंद्र सिंह एवं रेनू गौतम द्वारा ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय बढ़ाने के स्रोतों, वर्तमान पहलों, ओएसआर (Own Source Revenue) को बढ़ाने के संभावित उपायों, SWOT विश्लेषण एवं रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही गांव के विकास के लिए तालाबों के पट्टे, जल आपूर्ति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे से प्लास्टिक प्रबंधन, गौशाला की खाद तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाओं पर यूजर चार्ज जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ फैकल्टी एवं सह प्रबंधक डीपीआरसी मेरठ चरनजीत, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दौराला प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) परीक्षितगढ़ राम नरेश, ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेंद्र गिरी सहित अन्य विकास खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और गांवों के समग्र विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments