लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और प्रभावशीलता का परिचय देते हुए एक महिला मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। लखनऊ जनपद में आपात स्थिति की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस संख्या UP32EG5066 को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी अनिल कुमार एवं पायलट पवन कुमार ने तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर अवस्था में मौजूद महिला मरीज रोहिणी देवी को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। मरीज की हालत नाजुक होने के कारण ईएमटी अनिल कुमार ने तुरंत ईआरसीपी डॉक्टर डॉ. सुरेंद्र से संपर्क कर उनके निर्देशानुसार आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया शुरू की।
समय पर मिले प्राथमिक उपचार से मरीज की स्थिति में सुधार आया, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से केजीएमयू लारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में त्वरित उपचार मिलने से महिला मरीज की जान बच सकी।
मरीज के परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा, ईएमटी अनिल कुमार एवं पायलट पवन कुमार की त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। 108 एंबुलेंस सेवा निरंतर आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन के लिए एक विश्वसनीय जीवन रक्षक सेवा के रूप में कार्य कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments