Breaking News

साइबर हेल्प डेस्क थाना मिर्जापुर की बड़ी सफलता, ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को 1.50 लाख रुपये वापस कराए


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर, 22 जनवरी।
जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर स्थित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए एक ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता को शत-प्रतिशत धनराशि 1,50,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के आदेशानुसार साइबर अपराध में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अधिकतम धनराशि को फ्रीज कर पीड़ितों को वापस दिलाया जा सके। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर श्री राजेश द्विवेदी के कुशल निर्देशन में यह सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल श्री अनूप शर्मा के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क थाना मिर्जापुर की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत दिलाई।

संक्षिप्त विवरण:
अंकित कुमार गुप्ता पुत्र गिरीशचंद्र गुप्ता निवासी ग्राम जरियनपुर, थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर द्वारा दिनांक 16.01.2026 को साइबर कम्प्लेंट संख्या 33101260012847 दर्ज कराई गई थी, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना मिर्जापुर की टीम ने मामले का संज्ञान लेते हुए गहन जांच की और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 1,50,000 रुपये की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता को वापस कराई गई।

साइबर पुलिस टीम में शामिल:

  • उप निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह
  • मुख्य आरक्षी मो. ईस्माइल
  • कांस्टेबल अंकित कुमार
  • महिला आरक्षी अपर्णा कौशिक

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सतर्क रहें, जागरूक रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

Post a Comment

0 Comments