Breaking News

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शाहजहाँपुर पुलिस ने दिलाई निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 23 जनवरी।
आज दिनांक 23.01.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पुवायां द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से पुलिस कर्मियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक दायित्वों एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।


वहीं क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर पर आयोजित कार्यक्रम में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में मताधिकार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी है।

Post a Comment

0 Comments