Breaking News

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद शाहजहाँपुर के सभी थानों व चौकियों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 23 जनवरी।

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराया गया तथा सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। शपथ के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने, निष्पक्ष निर्वाचन में सहयोग करने एवं समाज में मतदाता जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।


जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल विभागीय स्तर पर लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत किया जा रहा है, बल्कि आमजन को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments