शाहजहाँपुर, 25 जनवरी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गांधी फैज-ए-आम महाविद्यालय में दीप प्रज्वलित कर, गुब्बारे उड़ाकर एवं हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में आयोजित पोस्टर, स्लोगन, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसी क्रम में मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजर्स को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/नगर आयुक्त, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, मतदान के महत्व एवं निर्वाचन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राष्ट्रीय मतदाता दिवस संदेश का ऑडियो भी प्रसारित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि चुनाव के समय किसी भी प्रकार के प्रलोभन, जाति या धर्म के आधार पर मतदान न करें, बल्कि विवेकपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करें।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर मोहसिन हसन खां, स्वीप/इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments