शाहजहाँपुर।
आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा रविवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान ध्वजारोहण, परेड एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी लाइन भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने रिज़र्व पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण स्थल, मंच सज्जा, आमंत्रित अतिथियों एवं दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, अनुशासित एवं उच्च स्तरीय मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम शांति, सौहार्द एवं गरिमा के साथ संपन्न होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और गणतंत्र दिवस समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments