शाहजहाँपुर | 25 जनवरी 2026
आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला कारागार, शाहजहाँपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री जे.पी. तिवारी द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
जेल अधीक्षक ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक श्री जितेन्द्र प्रताप तिवारी, कारापाल श्री के.एम. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं मतदाता अधिकारों के प्रति सभी को प्रेरित करना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments