शाहजहांपुर।
प्रदेश में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहांपुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 02 वर्ष 02 माह 16 दिन के कारावास एवं ₹5,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन श्री रमित शर्मा एवं पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी के निर्देशन में की गई। जनपद शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सदर/पार्टी प्रभारी श्री प्रियांक जैन के पर्यवेक्षण में यह सफलता हासिल हुई।
मॉनीटरिंग सेल, थाना कोतवाली पुलिस एवं अभियोजन विभाग के प्रभावी समन्वय से माननीय न्यायालय एएसजे-05 में साक्षियों का समयबद्ध परीक्षण कराया गया एवं सशक्त पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह सजा सुनिश्चित हो सकी।
नाम: रूबल यादव उर्फ आकाश यादव
पिता का नाम: फूल सिंह यादव
निवासी: विसरात रोड, रोशनगंज
थाना: कोतवाली
जनपद: शाहजहांपुर
थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 74/2022, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह का सदस्य रहते हुए हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित कर समाज में भय व आतंक फैलाने तथा आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करने का आरोप सिद्ध हुआ।
शाहजहांपुर पुलिस की इस सख्त और प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय एवं आमजन में कानून के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments