शाहजहाँपुर।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा थाना सिंधौली क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।
दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना सिंधौली पुलिस बल के साथ की गई इस गश्त के दौरान बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली और उन्हें पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
गश्त के दौरान पुलिस बल को सतत सतर्क रहने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही धार्मिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी, रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आमजन में विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।
0 Comments