शाहजहाँपुर, 08 जनवरी 2026।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए जनपद शाहजहाँपुर में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिससे पीड़ितों की अधिकतम धनराशि समय रहते फ्रीज कर वापस कराई जा सके।
इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री राजेश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्प डेस्क थाना मिर्जापुर द्वारा एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।
शिकायतकर्ता मोहम्मद रियाज पुत्र अली मुराद, निवासी ग्राम थरिया, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा दिनांक 27.09.2025 को साइबर कम्प्लेंट संख्या 33109250124099 दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹2000 की धनराशि उनके खाते से स्थानांतरित कर ली गई थी।
साइबर हेल्प डेस्क थाना मिर्जापुर की टीम द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विवरण एकत्र कर गहन छानबीन की गई तथा त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप पीड़ित की ₹2000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि—
सजग रहें, सतर्क रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments