गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लगभग ₹250 करोड़ की लागत से निर्मित बरगदवा–नकहा रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) एवं खजांची फ्लाईओवर के लोकार्पण के अवसर पर गोरखपुरवासियों सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आमजन को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने इस सुविधा का लाभ लेने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिकों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी हृदय से अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास व्यक्त किया कि ये आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाएं गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति देंगी तथा जनजीवन को और अधिक सुगम बनाएंगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments