स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर।
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 25 जनवरी, 2026 को जी.एफ. कॉलेज, शाहजहाँपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर दिनांक 22 जनवरी, 2026 को एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रसार तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री रजनीश कुमार मिश्र द्वारा जी.एफ. कॉलेज प्रशासन से कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
