Breaking News

सुभाष चंद्र बोस का नाम लेते ही हर भारतीय में जागता है ओज, तेज और राष्ट्र के प्रति अडिग संकल्प: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लेते हैं, तो हर भारतीय के मन में श्रद्धा और सम्मान के साथ-साथ ओज, तेज और विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी देशविरोधी तत्वों के सामने न झुकने का दृढ़ संकल्प स्वतः जागृत हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मबल और निर्भीकता की प्रेरणा देता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारी नेताओं के विचार और आदर्श आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनका संदेश हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और किसी भी परिस्थिति में देश की अस्मिता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे नेताजी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।



Post a Comment

0 Comments