शाहजहांपुर, 25 जनवरी 2026।
कृषि विभाग द्वारा जायद 2026 फसल सत्र के लिए कृषकों को निःशुल्क उर्द एवं मूंग बीज मिनीकिट उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत 28 जनवरी 2026 को ई-लॉटरी का आयोजन किया जाएगा। यह ई-लॉटरी अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शाहजहांपुर की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-लॉटरी की कार्यवाही प्रातः 10 बजे से कार्यालय उप कृषि निदेशक, लोधीपुर, शाहजहांपुर के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया शासनादेश एवं कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में राज्य सेक्टर की योजनाओं के अंतर्गत कराई जा रही है।
ई-लॉटरी के माध्यम से पात्र कृषकों का चयन पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किसानों को जायद उर्द व मूंग फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज का लाभ मिल सके।
उप कृषि निदेशक श्री पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ने बताया कि यह योजना किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments