Breaking News

जिला कारागार, शाहजहाँपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस जेल अधीक्षक ने फहराया राष्ट्रध्वज, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 26 जनवरी, 2026

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को जिला कारागार, शाहजहाँपुर में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री जे०पी० तिवारी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात जेल अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा, देश की एकता एवं अखंडता, तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत जेल अधीक्षक ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता, कर्तव्यों के निर्वहन तथा अनुशासन एवं सेवा भावना पर बल दिया।

उत्कृष्ट सेवा देने वाले कार्मिकों का सम्मान

समारोह के दौरान महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदत्त कमेंडेशन डिस्क (रजत) से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले दो कार्मिकों—

  • वरिष्ठ सहायक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा,
  • जेल वार्डर श्री अशोक कुमार शुक्ला,

को जेल अधीक्षक द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में बंदियों एवं आर्यकन्या महिला इंटर कॉलेज, शाहजहाँपुर की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण हृदयस्पर्शी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर ध्यानाचार्य रोहिताश्व राहुल नागपाल, कारापाल श्री के०एम० गुप्ता, अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।



Post a Comment

0 Comments