शाहजहाँपुर।
महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से जनपद शाहजहाँपुर में बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के अंतर्गत अब तक जनपद की 31,548 बालिकाओं को कुल 707.50 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न चरणों में सीधे उनके खातों में अवमुक्त की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, लिंग असमानता, बाल विवाह तथा बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच को समाप्त करना है। साथ ही बालिकाओं को जीवन, संरक्षण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे मूल अधिकारों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है।
योजना में बालिका को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक कुल छह चरणों में एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है—
इन सभी चरणों में लाभ एकमुश्त धनराशि के रूप में दिया जाता है।
योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जन्म/टीकाकरण/शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा संयुक्त फोटो शामिल हैं।
इच्छुक पात्र लाभार्थी वेबसाइट mksy.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महिला कल्याण विभाग का मानना है कि यह योजना न केवल बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि समाज में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ की भावना को भी मजबूत कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments