शाहजहाँपुर।
नगर निगम शाहजहाँपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त प्रयास से स्वच्छता को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को वार्ड संख्या 50, रंगीन चौपाल में समिति के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
अभियान की शुरुआत नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र एवं क्षेत्रीय पार्षद डॉ. मोहसिन द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हेतु कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में चीफ इंस्पेक्टर मकसूद, सुनील, आईटीसी की ओर से परितोष मिश्र, सुपरवाइजर अजय कश्यप, ऐनीमेटर टीम सहित अन्य संबंधित कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।
नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित नागरिकों को घर-घर कूड़ा संग्रहण एवं कूड़ा सेग्रीगेशन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों में ही गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कर स्वच्छ शहर निर्माण में सहयोग करें।
यह अभियान शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक और प्रभावी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
0 Comments